जहानाबाद, अगस्त 14 -- -कहा, नियमित उपचार से टीबी का पूर्ण इलाज संभव, टीबी मुक्त संकल्प में बनें सहभागी जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से क्षय रोग के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर जांच कराने की अपील की है।

टीबी के लक्षण सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने जिलेवासियों को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शुरुआती पहचान और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। सिविल सर्जन ने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी रहना टीबी का प्रमुख संभावित संकेत हो सकता है। इसके अलावा लगातार बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना और बलगम में खून आना जैसे लक्षण भी दिखाई दें तो इसे सामान्य बीमारी समझकर टालना नहीं चाहिए। ऐसे...