टीबी के मरीजों को नहीं मिल रहा पौष्टिक भोजन : डीएम
मोतिहारी, अगस्त 8 -- मोतिहारी। नगर संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी परिसर में शनिवार सुबह डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में 150 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान डीएम सह प्रेसिडेंट रेड क्रॉस सोसाइटी ने कहा कि जिले में हजारों टीबी मरीज हैं जिन्हें पोषण सम्बन्धित सहयोग की आवश्यकता होती है। कई ऐसे गरीब कमजोर वर्ग के लोग हैं जिन्हे संतुलित आहार नहीं मिलने से वे टीबी की बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाते हैं । इसलिए वैसे मरीजों के सहयोग के लिए समाजसेवी संगठन व खासकर युवाओ से अपील की गई है कि सभी लोग अधिक से अधिक टीबी के रोगियों को गोद लेकर निक्षय मित्र बनक पोषण सम्बन्धित सहायता प्रदान करें। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.