जहानाबाद, जुलाई 22 -- कलेर प्रखंड में वर्तमान में 46 टीबी मरीज चिन्हित इस योजना से छह माह तक पोषण सामग्री करायी जाती है उपलब्ध मेहंदिया, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में टीबी मुक्त अभियान के तहत निश्चय मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के चार टीबी मरीजों को निश्चय मित्र के रूप में गोद लेकर उन्हें पोषाहार उपलब्ध कराया गया। गोद लिए गए सभी मरीजों को लगातार छह माह तक प्रत्येक माह पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि दवा के साथ-साथ उन्हें आवश्यक पौष्टिक आहार भी मिल सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नंद बिहारी शर्मा ने बताया कि कलेर प्रखंड में वर्तमान में 46 टीबी मरीज चिन्हित हैं। टीबी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दवा के साथ उच्च ...