छपरा, अप्रैल 27 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पहल अब तेजी पकड़ती नजर आ रही है और यह अभियान धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। टीबी जैसी गंभीर बीमारी को लेकर समाज में व्याप्त डर और भेदभाव को खत्म करने के लिए अब वे लोग आगे आए हैं, जिन्होंने खुद इस बीमारी को हराया है। ये लोग "टीबी चैंपियंस" बनकर न केवल जागरूकता फैला रहे हैं, बल्कि मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत भी बना रहे हैं।केएचपीटी के सहयोग और जीविका समूहों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से यह अभियान गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। जीविका की बैठकों में टीबी चैंपियंस सक्रिय रूप से भाग लेकर महिलाओं और परिवारों को बीमारी के लक्षणों-लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी-के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, वे लोगों को यह भी स...