पटना, अप्रैल 2 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन ने गुरुवार को लोक भवन में स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बिहार में चल रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। राज्यपाल ने बिहार को टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों तक समान रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तर्ज पर बिहार में भी एक सक्षम एवं विशेषज्ञों से युक्त सलाहकार निकाय बनाएं, जो स्वास्थ्य संबंधी नीतियों के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दे। स्वास्थ्य विभाग के सचि...