कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में विश्व क्षय रोग दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. एमपी मिश्रा ने ट्यूबरक्लोसिस: रीसेंट सिनारियो विषय पर जानकारी दी। उन्होंने रोग की रोकथाम और जागरूकता पर जोर दिया। विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए 75 क्षय रोगियों को नियमित रूप से पोषण सहायता एवं इलाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान पोस्टर प्रस्तुति एवं क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसके विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मुनीश रस्तोगी और डॉ. दिग्विजय शर्मा ने भी जानकारी दी। संचालन डॉ. हिना वैश्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...