पटना, अप्रैल 17 -- टीबी के मरीजों को सात नहीं, बल्कि 30 दिन की खुराक एक साथ मिलेगी। अब तक दवाओं की कमी से पांच या अधिकतम सात दिनों की दवाएं ही दी जाती थीं। पटना सहित सूबे में दवाओं का स्टॉक कम हो गया था। खासकर पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडलीय और जिला अस्पतालों में दवाएं खत्म हो गयी थीं। टीबी की दवाओं की कमी को देखते हुए 30 दिन के बदले सात दिन की दवाएं ही चिकित्सक लिखते थे। सरकारी अस्पतालों में टीबी की दवा की एक महीने की खुराक मिलने से मरीजों या उनके परिजनों को बार-बार अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। टीबी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह राहत भरी खबर है। यह भी पढ़ें- जिले में दवाओं की रहे पर्याप्त उपलब्धता: डीसी केंद्र सरकार द्वारा बिहार के लिए दवाओं की आपूर्ति कर दी गयी है। दरअसल कोविड काल के दौरान केंद्र द्वारा सप्लाइ होने वाली दवाओं का स्टॉक भारी मात्रा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.