पटना, मई 13 -- टीबी के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दो साल से बंद टीबी की दवा फिर से मिलने लगी है। यह पूरी तरह नि:शुल्क है। स्वास्थ्य विभाग के सरकारी गोदाम में दवाओं की आपूर्ति कर दी गयी है। इसका असर होगा कि अब मरीजों को सात नहीं, बल्कि 30 दिनों की खुराक एकसाथ मिलेगी। पहले दवाओं की कमी के चलते पांच या अधिकतम सात दिन का ही डोज दिया जा रहा था, लेकिन दवा की सप्लाई होने से अब 30 दिनों की दवा दी जा रही है। इसकी जानकारी स्टेट टीबी ऑफिस स्वास्थ्य विभाग के ऑफिसर डॉ. बीके मिश्रा ने दी। यह भी पढ़ें- टीबी की दवाएं मिलने लगी, 30 दिनों की मिल रही खुराक उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान केंद्र की ओर से सप्लाई होने वाली दवाओं का स्टॉक भारी मात्रा में बच गया था। इस कारण नयी दवाएं बनाने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं कोविड खत्म होने के बाद दवाओं की खपत बढ...