मेरठ, मई 4 -- टीबी यूनिट कंकरखेड़ा के किसान गर्ल्स इंटर कॉलेज में सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया। जिसमें जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा छात्राओं को क्षयरोग की जानकारी दी। अपील की गई कि टीबी की जानकारी जन-जन तक पहुंचा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। अध्यापिका द्वारा सभी छात्राओं को टीबी की शपथ दिलाई गई। उन्होंने क्षयरोग के लक्षण बताए और यह भी बताया गया कि टीबी, एचआईवी की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल निशुल्क की जाती है। आधुनिक मशीनों द्वारा एमडीआरटीबी की जांच सीबी नाट मशीन द्वारा निशुल्क की जाती है। यह भी पढ़ें- किशनगंज मंडल कारा में विशेष स्क्रीनिंग शिविर से तेज हुआ टीबी मुक्त भारत अभियान यदि जांच करने पर व्यक्ति को टीबी निकलती है तो उस व्यक्त...