सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- टीबी उन्मूलन से मातृ स्वास्थ्य तक की हुई समीक्षा, कमजोर प्रदर्शन वाले प्रखंडों में सुधार के निर्देश सीतामढ़ी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में सिविल सर्जन डॉ. आर. के. यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में टीबी उन्मूलन अभियान, जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों की सराहना की गई, जबकि कमजोर प्रगति वाले क्षेत्रों में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए。 यह भी पढ़ें- Sitamarhi News:...