रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऊधमसिंह नगर जनपद ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मंगलवार को लोक भवन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल को सम्मानित किया। यह सम्मान स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड की ओर से विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान के शुभारम्भ के दौरान प्रदान किया गया। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी बढ़ाने, रोगियों की समय पर पहचान, नियमित निगरानी, पूर्ण उपचार सुनिश्चित करने और व्यापक जनजागरूकता अभियानों के सफल संचालन के लिए यह उपलब्धि हासिल हुई है। सीएमओ डॉ. के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समन्वित प्रयासों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.