सीतामढ़ी, मार्च 18 -- टीबी उन्मूलन को लेकर कार्यशाला और धर्म गुरुओं से सहयोग की अपील सीतामढ़ी। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर मंगलवार को जिला टीबी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आधुनिक उपचार पद्धतियों और राष्ट्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की गई। जिले के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने कार्यशाला के दौरान बताया कि जिले में टीबी के इलाज में नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में टीबी का इलाज नि:शुल्क किया जा रहा है। मरीजों को डिमांड बेस्ड पोषण योजना के तहत Rs.1000 प्रति माह भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने धर्म गुरुओं से अपील की है कि वे अपने अनुयायियों को टीबी के लक्षणों की पहचान करने और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराने के लिए प्रेरित करें।सि...