सासाराम, जुलाई 1 -- रोहतास, एक संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सात टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं निश्चय मित्रों ने मरीजों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की पहल की। पोषण किट में अंडा, राजमा, छुहारा, बादाम, चना सहित अन्य पोषक खाद्य सामग्री शामिल थी। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके उपचार को प्रभावी बनाना और जल्द स्वस्थ होने में सहयोग करना है। यह भी पढ़ें- टीबी का पूर्णत: इलाज सम्भव, बशर्तेदवाइयों का नियमित सेवन आवश्यक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...