पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। टीबी एक गंभीर संक्रामक रोग है जो किसी भी सामान्य लोगों को लगातार खांसी होने से होता है। किसी भी लोगों द्वारा लगातार 03 सप्ताह से अधिक समय तक खांसी का होना, खांसी में बलगम या खून होना, छाती में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ का होना, बुखार, रात में पसीना आना और वजन का तेजी से गिरना, अत्यधिक थकान और भूख कम लगना किसी व्यक्ति के टीबी ग्रसित होने के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लोगों को तत्काल जांच करते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नया अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ साथ टीबी ग्रसित मरीजों के परिजनों को भी टीबी ग्रसित होने से सुरक्षित रखने के लिए ग्रसित मरीजों के परिजनों को तत्काल जांच करते हुए सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल में उपलब्ध दवाई उपलब्ध कराई जा ...