सासाराम, मार्च 24 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोचस प्रखंड की प्राथमिक विद्यालय भुड़वा की शिक्षिका दिव्यांशी को टीबीटी अवार्ड मिलने पर शिक्षकों में हर्ष है। अवार्ड मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षकों ने बधाई दिया है। बताया जाता है कि बिहार दिवस पर 101 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया था। जिसमें दिव्यांशी भी शामिल थीं। मीडिया प्रभारी दिव्यांशी ने बताया कि कबाड़ से जुगाड़ कर विज्ञान प्रदर्शनी व टीएलएम मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मान मिला है। बधाई देने वालों में डीईओ मदन राय, डीपीओ रोहित रौशन, निशांत गुंजन, प्रियंका कुमारी, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...