हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। आगामी कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियों के बीच प्रशासन की टीम ने मंगलवार को हरिद्वार में रेलवे की दस बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया है। टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरी, सीओ सदर एसपी बलूनी के साथ रेलवे, जिला प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 से अधिक झुग्गी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम के साथ अतिक्रमणकारियों और टीम के साथ हल्की नोंकझोंक भी हुई। मंगलवार सुबह करीब दस बजे सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। यहां रेलवे लाइन के बराबर में करीब दस बीघा भूमि पर पचास से अधिक झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को पूर्व में नोटिस दिया गया था। कार्रवाई शुरू करने...