नई दिल्ली, फरवरी 18 -- महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने टीपू सुल्तान का समर्थन करने वाले लोगों को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि राज्य में टीपू के नाम पर सार्वजनिक स्थानों के निर्माण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसे नामों वाले स्थान पाकिस्तान और इस्लामाबाद में बनाए जाने चाहिए, भारत में इनकी कोई जगह नहीं है। गौरतलब है कि राणे की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब राज्य कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल द्वारा टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी की तुलना करने वाले बयान ने तूल पकड़ा हुआ है। सकपाल की माफी के मामले और मीरा-भयंदर और अन्य शहरों में टीपू सुल्तान के नाम से सार्वजनिक स्थानों के नाम रखे जाने का सवाल नितेश राणे से पूछा गया तो ...