मुरादाबाद, जून 22 -- ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नगर निगम के तालाब पर कब्जा करने की कोशिश की गई। तालाब को मिट्टी डलवा कर पाट दिया। सूचना मिलने पर नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम और प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व आरोपी वहां से फरार हो गए। निगम द्वारा कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है। इससे पूर्व भी इसी तालाब पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर तालाब में डाली गई मिट्टी को उठाकर बुद्ध विहार में बनाई जा रही राम वाटिका में डलवाई गई थी। कुछ दिन बाद ही एक बार फिर कब्जा करने की कोशिश की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि निगम की जमीन पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...