सहरसा, मई 6 -- सहरसा, संवाद सूत्र। जिले के टीपीडीएस गोदामों में माप- तौल व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला आपूर्ति शाखा द्वारा माप- तौल निरीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को पत्र जारी किया गया था, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे खाद्यान्न वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, समाहरणालय सहरसा से पत्रांक 430 (21 अप्रैल 2026) के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदामों में लगे तौल उपकरणों के सत्यापन का निर्देश दिया था। इससे पूर्व माप - तौल निरीक्षक के 8 अप्रैल 2026 के प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख था कि कई गोदामों में बिना सत्यापन के तौल मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जो माप-तौल अधिनियम 2009 का उल्लंघन है और दंडनीय भी...