सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के टीपीडीएस गोदामों पर इन दिनों भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर जन वितरण प्रणाली दुकानदारों में असंतोष देखा जा रहा है। डीलरों का कहना है कि गोदामों पर उपलब्ध कराए जा रहे गेहूं की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है। कई जगहों पर गेहूं में खराब दाने, धूल-मिट्टी और अन्य अशुद्धियां पाई जा रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को वितरित करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा गेहूं की बोरियां भी कई स्थानों पर फटी हुई बताई जा रही हैं। इसके कारण उठाव और भंडारण के दौरान अनाज के नुकसान की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में बिहार राज्य खाद्य निगम के सभी टीपीडीएस गोदामों से जन वितरण प्रणाली की दुकानों के लिए गेहूं का उठाव कराया जा रहा है। ऐसे में खराब गुणवत्ता की आपूर्ति...