जहानाबाद, जुलाई 18 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीपीटी एवं डिफरेंशिएटेड टीबी के कार्यों में और तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक की प्रगति समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों द्वारा अभियान में किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी नोडल पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य प्रबंधकों को निर्देश दिया कि इसी गति को बनाए रखते हुए टीबी स्क्रीनिंग, आनुपातिक एक्स-रे, एनएएटी टेस्ट एवं अन्य सभी निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।

टीपीटी क...