टीपीएस कॉलेज: रक्तदान शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रहित
पटना, मई 19 -- टीपीएस कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रक्तदान और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 48 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने किया। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया और युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। डॉ. रवि प्रभाकर और डॉ. सोनू प्रताप चौधरी ने स्वयं रक्तदान कर प्रेरित किया। कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए। वहीं, नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 81 लोगों की आंखों की जांच की। मौके पर समन्वय डॉ. मुकुंद कुमार, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. रूपम, प्रो. अंजलि प्रसाद, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. ज्योत्सना कुमारी, डॉ. विनय भूषण कुमार, शिवम पराशर, मनोज कुमार सिंह, शिवम कुमार, नंदन कुमार आदि थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.