कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- सैनी चौराहे के समीप बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गिट्टी का ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर टीन शेड तोड़कर फर्नीचर की दुकान में घुस गया। इससे मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और लंबा जाम लग गया। खंभा और दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत ये रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, जाम लगने से राहगीरों को परेशानी हुई। डंपर बांदा के भरतकूप से गिट्टी लादकर प्रतापगढ़ जा रहा था। सैनी चौराहे के समीप चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित अल्ताफ की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगे टीन शेड को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। इससे दुकान का अगला हिस्सा और इसी के पास लगा विद्युत पोल भी टूट गया। सुभाष नगर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। पास खड़ी मोचारा निवासी धर्मेंद्र याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.