टीन शेड में उतरे करंट से विवाहिता की मौत, पति सहित तीन लोग झुलसे
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायगढ़ गांव में आंधी के दौरान गिरे टीन शेड के बगल से गुजरे बिजली का तार कट जाने से टीन शेड में करंट उतर आया। टीन शेड ठीक करने के दौरान विवाहिता की मौत हो गई, जबकि पति सहित तीन लोग झुलस गए। उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना सोमवार सुबह की है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायगढ़ गांव निवासी राम संतोष उर्फ गोपाल खेती करते हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर एक टीन शेड लगवाया था। दो दिनों पूर्व आई आंधी में टीन शेड उड़कर गिर गया था। सोमवार सुबह राम संतोष के साथ मीरा उर्फ रंजना, हरिनारायण सहित परिवार की देवरानी और अन्य लोग टीन शेड ठीक कर रहे थे। जैसे ही शेड को ठीक करने के लिए उसमें सपोर्ट लगाया गया। बिजली का तार कटकर टीन शेड पर गिर गया। उसमें करंट उतर गया। करंट उतरते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.