मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दादर पुल पर अहियापुर पुलिस ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे दो ऑटो पिकअप पर 38 कार्टन शराब जब्त की है। टिन के छोटे डब्बे में भूसा भरकर शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। शराब को केमिकल और पेंट बताकर इस तरह नए तरीके से छिपाकर ले जाने के खुलासे से पुलिसकर्मी भी दंग हो गए। सूचना मिलने पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पिकअप वैन चालक वैशाली के लालगंज निवासी राजन कुमार और गरहां के राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि शराब की खेप उसे अहियापुर के भिखनपुर और अखाड़ाघाट में धंधेबाज को पहुंचानी थी। होली में शराब की डिमांड को लेकर यह सप्लाई भेजी गई थी। पुलिस टीम ने चिह्नित हुए दोनों आरोपितों के भिखनपुर व अखाड़ाघाट ठिकाने पर छापेमारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.