दुमका, जनवरी 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। टीनी टॉट्स स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी एवं प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी के दिशा निर्देशन में टीनी टैलेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों के लिए उनकी आयु और क्षमता के अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत प्री-नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए हैंडराइटिंग प्रतियोगिता, जबकि एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के उपरांत प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का चयन किया गया तथा उन्हें ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया इस अ...