लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पक्की दीवार पर टिकी टिन शेड भरभराकर गिर गई। हादसे में घर के चार लोग मलबे के नीचे दब गए। जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में दो नातिन भी घायल हो गईं। शारदानगर थाना क्षेत्र के लौखनिया गांव में 82 वर्षीय छोटेलाल का परिवार घर में सो रहा था। बुधवार सुबह पांच बजे अचानक से दीवार गिरी और सभी लोग टीनशेड के नीचे दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला। दीवार व टीन के नीचे दबने से छोटेलाल, उसकी 78 वर्षीय पत्नी कृष्णावती के साथ ही दो नातिन आठ वर्षीय पिंकी और 11 वर्षीय बबली घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद कृष्णावती की मौत हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.