फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ढोढियाही निवासी प्रभा देवी पाण्डेय ने गांव के महेंद्र उर्फ घुरु, हिमांशु, ओमप्रकाश व कमलेश मिश्रा पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। बताया कि चार जनवरी की रात टीनशेड डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। डायल 112 पुलिस के लौटने के बाद चारों ने मिलकर महिला की गर्दन दबाई और डंडों से पीटा, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। महिला ने मोबाइल व जेवर छीनने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.