जौनपुर, फरवरी 17 -- जौनपुर, संवाददाता। टीडी कॉलेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय 65वें वार्षिक खेलकूद समारोह की शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मशाल जलाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने उन्हें अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को शिक्षा, कला, साहित्य और खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। संचालन प्रो. अजय कुमार दुबे तथा आभार प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.