जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान में प्रस्तावित संशोधनों को कानूनी मान्यता दिलाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। संशोधन से जुड़े प्रस्तावों को ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार सह श्रमायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। शुक्रवार को यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम रांची में ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार से मिले और संविधान संशोधन की पूरी प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज व कागजात सौंपे। बताया गया कि ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार की स्वीकृति और मुहर लगने के बाद ही प्रस्तावित संशोधन औपचारिक रूप से यूनियन के संविधान का हिस्सा बन सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.