टीटू भैया बचा लो... हम नहीं बचेंगे, मौत से पहले युवक का ऑडियो वायरल
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- भरथना। भरथना थाना क्षेत्र के गांव अपूरपुर के एक युवक को दोस्तों ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कोल्डड्रिंक पीने के बाद हालत बिगड़ने पर युवक ने एक आडियो बनाकर अपने भाई के पास भेजा और बचाने के लिए तड़पती हुई आवाज में गुहार लगा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। परिवार के लोग जब तक खेत पर पहुंचे, तब तक वह बेहोश हो चुका था। उसको अस्पताल ले गाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। ग्राम अपूरपुर निवासी पृथ्वीराज सिंह के अनुसार उसका भाई अनुराग सिंह मंगलवार रात 9.30 बजे खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर रात करीब 11.30 बजे उसने अनुराग को फोन किया। आरोप है कि फोन पर अनुराग ने बताया कि धीरज सिंह पुत्र हनुमन्त सिंह, शिवराज सिंह उर्फ सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.