टीटीई लॉबी का आधुनिकीकरण, यात्री सेवाएं होंगी बेहतर
लखनऊ, अगस्त 6 -- पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन स्थित टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई) की लॉबी का व्यापक नवीनीकरण कराया गया है। आधुनिक स्वरूप में विकसित की गई इस लॉबी में कार्यस्थल को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया गया है, जिससे टिकट जांच कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। नवीनीकरण के बाद यह लॉबी विशेष स्लीपर लॉबी के रूप में विकसित की गई है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल और कार्य परिस्थितियां बेहतर हुई हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने मुख्य चल टिकट निरीक्षक रितेश विशाल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे में नवाचार किसी भी स्तर से शुरू हो सकता है। उन्होंने इसे रेलवे के अन्य स्टेशनों के लिए भी प्रेरणादायी पहल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.