मुरादाबाद, मई 28 -- बेगमपुरा-जम्मूतवी एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट के मामले में जीआरपी मुरादाबाद ने केस जीआरपी शाहजहांपुर को ट्रांसफर कर दिया है। घटनास्थल रोजा से शाहजहांपुर के बीच ही था। चंद्रनगर निवासी टीटीई अशोक कुमार की ड्यूटी लखनऊ से मुरादाबाद तक थी। मंगलवार रात वह बेगमपुरा एक्सप्रेस के एस 5 कोच में टिकट चेक कर रहे थे। इस दौरान तीन युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने जनरल टिकट होने की बात कही। टीटीई ने जुर्माने के साथ टिकट बनवाने को कहा तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। पर्स, रेलवे आईकार्ड और अन्य कागजात छीन लिए। एक युवक चंद्रप्रकाश को अशोक कुमार ने पकड़ लिया। चंद्रप्रकाश ने इस मामले में जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि घटना की जानकारी पर गोंडा के करनैलगंज के रावेरी गांव निवासी चंद्रप्...