टीटीई के घर से नकदी समेत लाखों की चोरी
प्रयागराज, अगस्त 23 -- रेलवे के टीटीई के घर को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर कमरों में अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत लगभग लाखों का माल समेट ले गए। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गई। टीईटी की पत्नी अपने बच्चों के साथ गृह जनपद गमी में शामिल होने गई थी। जबकि पति ट्रेन लेकर दिल्ली गए थे। घर लौटने पर सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। नैनी के मवैया रोड स्थित आरके पुरम इलाके में मध्यमहेश्वर मंदिर के समीप रहने वाली कल्पना गृहणी है। उनके पति रेलवे में टीटीई हैं। कल्पना के मुताबिक, उनके गृह जनपद गाजीपुर में किसी का निधन हो गया था। वहीं चली गई थीं। पति विश्वकर्मा भारती 21 अगस्त को प्रयागराज से ट्रेन लेकर दिल्ली चले गए। घर आने पर देखा उनके मकान के में गेट का ताला टूटा था। अंदर कमरों की अलमारी में रखी सोने की चेन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.