प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती 2021 के सामाजिक विज्ञान, कला और गृह विज्ञान विषयों का अंतिम परिणाम चार साल बदलेगा। तत्कालीन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अक्टूबर 2021 में इन विषयों का परिणाम घोषित किया था। चयन बोर्ड के परिणाम और उत्तरकुंजी से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं की थी। अभ्यर्थियों ने कई प्रश्नों के उत्तर पर सवाल खड़े किए थे जिनमें तीनों विषयों में दो-दो प्रश्नों पर आपत्ति सही पाई गई थी। अभ्यर्थियों की आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देशित किया है कि इस मामले में विषय विशेषज्ञों की सलाह ली जाए। इसके बाद यदि अभ्यर्थियों का दावा सही मिलता है तो याचिकाकर्ताओं को लाभ द...