चित्रकूट, जुलाई 8 -- चित्रकूट। जिला सत्र एवं न्यायाधीश शेषमणि की अदालत ने टीजीटी परीक्षा के दौरान पकड़े गए चचेरे भाइयों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि कृषक इंटर कालेज भौंरी में टीजीटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी दिलीप सिंह निवासी खागा फतेहपुर की जगह उसका चचेरा भाई विकास सिंह पहुंच गया था। जिस पर फोटो मिलाने न होने की वजह से वह पकड़ में आया। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार किया था। दोनो भाई जेल में बंद है। बताया कि अधिवक्ता के माध्यम से दोनो ने जमानत प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...