बरेली, जून 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी भर्ती परीक्षा में बुधवार को बरेली में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। जिले के इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचे एक सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बायोमैट्रिक जांच के दौरान थंब इंप्रेशन मैच न होने पर मामला सामने आया। आरोपी ने पूछताछ में डेढ़ लाख रुपये लेकर परीक्षा देने की बात कबूल की है।बरेली जिले में टीजीटी परीक्षा के लिए बनाए गए 20 केंद्रों पर बुधवार को कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई जा रही थी। इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कॉलेज प्रशासन की टीम अभ्यर्थियों के दस्तावेज और पहचान का सत्यापन कर रही थी। यह भी पढ़ें- आजमगढ़ का प्...