देवरिया, मई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 3 और 4 जून को संपन्न होगी। परीक्षा के दृष्टिगत सभी केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया है।जिले में 3 व 4 जून को दो पालियों में जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर टीजीटी की परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 11.30 बजे व द्वितीय पाली की परीक्षा 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। जिले के जिन केंद्रों पर परीक्षा होगी उनमें दीनानाथ राजकीय महिला पीजी कॉलेज सीसी रोड, राजकीय इंटर कालेज कोतवाली रोड, पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड,एसएसबीएल इंटर कॉलेज, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज न्यू क...