देवरिया, जून 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 3 व 4 जून को संपन्न होगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया है। जिनकी देखरेख में परीक्षा सम्पन्न होगी। उधर परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में 3 व 4 जून को दो पालियों में जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की परीक्षा आयोजित होगी। इसमें कुल 4227 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- 15 केन्द्रों पर टीजीटी की लिखित परीक्षा आज, 22304 अभ्यर्थी पंजीकृत प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 11.30 बजे व द्वितीय पाली की परीक्षा 2.30 स...