प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन जिला मुख्यालय के आसपास परीक्षार्थियों के साथ ही आम लोगों को भी भीषण जाम में जूझना पड़ा। भीषण धूप में जाम में फंसे परीक्षार्थी पसीने से डूब गए। प्रयागराज से आ रहे कई परीक्षार्थी भुपियामऊ के पास इस कदर जाम में फंसे कि कार छोड़ दी और परिचितों को बुलाकर बाइक से केंद्र तक पहुंच सके। दूसरे दिन गुरुवार को पहली पाली में 17 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। सुबह सड़क पर भीड़ कम होने से परीक्षार्थी केंद्र तक आराम से पहुंच गए। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अधिकांश परीक्षार्थी प्रयागराज की ओर से कार से आने लगे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में जाम ने बढ़ाई मुश्किलें, टीजीटी अभ्यर्थी और शहरवासी घंटों फंसे रहे ऐसे में भुपियामऊ में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे, ऊपर लखनऊ-वाराणसी हाईव...