टीजीटी परीक्षा: संतुलित रहा पेपर, समय से जूझे परीक्षार्थी
सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच बुधवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन टीजीटी परीक्षा का शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को मॉडरेट बताया। कुछ सवाल आसान रहे, जबकि कई ने उलझाया। इस कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में जिले में 23,614 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा बुधवार और गुरुवार को दो-दो पालियों में कराई जा रही है। बुधवार सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। सोशल साइंस का पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पढ़ने में सामान्य थे, लेकिन कई सवालों में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.