सहारनपुर, जून 5 -- सहारनपुर। टीजीटी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन प्रश्नपत्र का स्तर अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पेपर को अपेक्षा से अधिक कठिन बताया। उनका कहना था कि लंबे और घुमावदार सवालों ने समय प्रबंधन को प्रभावित किया, जबकि कई प्रश्न निर्धारित सिलेबस से बाहर के महसूस हुए। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- टीजीटी परीक्षा छूटने के बाद रामपथ पर कुछ देर लगा जाम मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। नकलविहीन परीक्षा सुन...