प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) कला की भर्ती के लिए 2016 में जारी विज्ञापन के आधार पर दस साल बाद 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी कला 2016 का अंतिम परिणाम 28 दिसंबर 2021 को जारी किया था जिसके खिलाफ कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने 19 दिसंबर 2024 को संशोधित परिणाम जारी किया था। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण न करने पर रिक्त सीटों पर तैनाती के लिए चयन बोर्ड ने प्रतीक्षा सूची भी जारी की थी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने रिक्त 29 पदों पर प्रतीक्षा सूची के 56 अभ्यर्थियों का विवरण 18 जनवरी 2025 को अपर शिक्षा न...