प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। टीजीटी अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को ज्ञापन भेजकर स्वतंत्र विषय-विशेषज्ञों से समीक्षा कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र के कई प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए हैं। ज्ञापन में 37 प्रश्नों को पाठ्यक्रम से असंगत बताते हुए उनकी निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया गया है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य परीक्षा की कठिनाई पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्रश्नपत्र आयोग की ओर से निर्धारित सिलेबस और परीक्षा की प्रकृति के अनुरूप हो। यह भी पढ़ें- UP TGT Exam : यूपी टीजीटी परीक्षा के बाद आंसरशीट साथ ले गई लड़की, कुल कितनों ने दिया एग्जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...