बरेली, जून 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की बुधवार को लिखित परीक्षा 20 केंद्रों पर दोनों पाली में शांतिपूर्ण हुई। पहली पाली में दो सॉल्वर पकड़े गए। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों को कानों की बालियां और पैरों की पायल, पुरुष अभ्यर्थियों को जूते मोजे और स्मार्ट वाच उतरवाकर प्रवेश दिया गया। गुरुवार को भी दो पाली में परीक्षा होनी है। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली दोपहर 2.30 से 4.40 में हिंदी, गणित, कृषि और संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई। यह भी पढ़ें- सोशल साइंस ने उलझाया, हिंदी ने दी राहतपरीक्षा में क्या हुआ केंद...