प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- अजगरा। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के बीआरसी अजगरा में कार्यरत अनुचर इमरान की कुछ महीने पहले आकस्मिक मौत हो गई थी। इमरान टीचर सेल्फ केयर टीम के सदस्य थे। घटना के बाद टीएससीटी की टीम ने मृतक के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई और उसकी पत्नी स्वालेहा खान के खाते में आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया। इस मौके पर शिक्षक नेता निर्भय सिंह, विवेक जयसवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, संजीव त्रिपाठी, विनोद कुमार, राजेंद्र वर्मा, संजीव पांडेय, गिरीश दत्त ओझा, अबरार हुसैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...