जौनपुर, अप्रैल 16 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा बीआरसी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव की ओर से टीचर प्रीमियर लीग (टीपीएल) के आठवें संस्करण की जिला विजेता टीम के ब्लॉक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। शिक्षा अधिकारी ने कहा की ब्लॉक के खिलाड़ियों ने बक्शा का गौरव बढ़ाया है। शिक्षक खिलाड़ियों ने खेल के प्रति अपनी उत्कृष्ट ऊर्जा के माध्यम से ट्राफी जितने का हकदार रही। शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि जीत का यह क्रम निरन्तर चलता रहना चाहिए। इसके लिए संगठन सदैव सहयोग के लिए खड़ा रहेगा। कोच रामनयन यादव के साथ टीम के कप्तान रवितोष यादव के साथ सभी के साथ सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह में चयन समिति के सदस्य डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी, विजय श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक ...