टीचर पति ने सांप घुसने का बुना ताना-बाना, बात नहीं बनी तो पत्नी को बांके से काट डाला
संवाददाता, अगस्त 9 -- यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्राइवेट शिक्षिका की घर के अंदर बांके से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद सरकारी शिक्षक पति ने बीवी के बाथटब में गिरकर गंभीर घायल होने का नाटक रचा और उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के सिर और पैर पर घाव देख मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने खून से सना बांका बरामद कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। ये घटना नासेपीर रोड शादीपुर का है। एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह दिलीप यादव ने अपने भाइयों और ससुराल वालों को फोन कर सूचना दी कि पत्नी शालिनी घर में बाथटब में गिर गई है। वह गंभीर घायल है। इसके बाद वह पत्नी को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर दिलीप शव लेकर वापस घर आ गया। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.