एक संवाददाता, सितम्बर 13 -- बिहार में एक टीचर के पाप ने गुरु-शिष्य परंपरा की मर्यादा तार-तार कर दी। इस शिक्षक ने अपनी छात्रा को हवस का शिकार बनाया। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो उसने आत्महत्या कर ली। गयाजी जिले में बेलागंज के समसपुर उच्च विद्यालय की छात्रा के शारीरिक शोषण के आरोप में वहां के शिक्षक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां ने शनिवार को बेलागंज पुलिस को लिखित जानकारी दी। छात्रा ने नौ अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। छात्रा की मां का आरोप है कि विद्यालय के सहायक शिक्षक अभिषेक कुमार ने उनकी बेटी को झांसे में लेकर उसके साथ अनैतिक कार्य किए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने अपनी जान दे दी। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर पहुंचकर ह...