भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बरारी में 12 फरवरी से शुरू राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन 19 फरवरी को हुआ। सात दिनों तक इस शिविर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रशांत रंजन दत्त ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सह टीएमबीयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मौके पर प्राचार्य डॉ. साकेत बिहारी, सह प्राचार्य डॉ. अमित कुमार दास, प्रो. अनामिका कुमारी, डॉ. नाज बानो आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...